15 मार्च को रिलीज होगी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’

सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा की मुख्य भूमिका है। मेकर्स ने ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी ‘ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म के ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा ‘सीआरपीएफ’ जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अलगाववादियों के द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है। सिने दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हें एंटरटेन करने की क्षमता रखती है। ‘द केरल स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद, वही टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×