म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग मड आइलैंड में संपन्न

 
शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले शांतनु भामरे द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग पिछले दिनों रवि शर्मा के निर्देशन में बीच हाउस, मड आइलैंड (मुंबई) में संपन्न हुई। अंकुर ओझा के गीत व संगीत से सजी इस म्यूजिक वीडियो के लिए संकल्पना पूजा बासनेट, छायांकन रवि शर्मा, स्टिल फोटोग्राफी तपन बेहरा, रूप सज्जा वृषाली तुपे और कोरियोग्राफी चेतना सिंह ने की है। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता शांतनु भामरे और विदेशी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा की केमिस्ट्री बहुत स्वाभाविक दिखेगी, मानो वे एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हों।
कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे इस म्यूजिक वीडियो के अलावा बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। ब्रांस्क (ब्रांस्काया ओब्लास्ट), रूस में जन्मी और मास्को, रूस में पली बढ़ी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा योगविद्या में निपुण मॉडल और एक्ट्रेस हैं। म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ का निर्माण आज की युवा पीढ़ी के बदलते टेस्ट को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, गाना, स्पॉटिफाई, हंगामा म्यूजिक, रेसो, साउंडक्लाउड, टाइडल, डीझर जैसे सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी जारी करने के साथ साथ सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए कॉलर ट्यून के रूप में अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा साथ ही संगीतप्रेमियों के लिए इसे विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे हंगामा म्यूजिक, हंगामा प्ले, हंगामा, वनप्लस टीवी, एमआई एलईडी टीवी, टाटा प्ले म्यूजिक, हेफ्टीवर्स, टीसीएल, अमेज़ॅन फायरटीवी स्टिक, एयरटेल डिजिटल टीवी आदि पर भी रिलीज किया जाएगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×