साउथ एक्ट्रेस तनिष्क राजन अब जल्द ही हिंदी वेब हॉरर शो में लीड रोल में आएंगी नज़र….!

‘शरणम् गच्छामि’, ‘इष्टंगा’, ‘बैलमपुडी’ और ‘नेनेवरु’ जैसी तेलगु फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के साथ साथ कई तेलुगु और तमिल विज्ञापनों में और अर्बन कंपनी और मिल्की मिस्ट आइसक्रीम के विज्ञापन में नजर आ चुकी साउथ की चर्चित एक्ट्रेस तनिष्क राजन इन दिनों बॉलीवुड में अपनी नवीनतम हिंदी वेब हॉरर शो ‘कलवा’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वेब हॉरर शो में तनिष्क राजन लीड रोल में नजर आएंगी। ‘कलवा’ जल्द रिलीज होने वाला है। तनिष्क राजन का किरदार इस हॉरर शो में एक मजबूत महिला का है जिसके जीवन में भयानक तरीके से कुछ बदलाव आता है और वह बहुत संघर्ष करती है। यह एक हॉरर सीरीज़ है लेकिन सामान्य चीज़ों से बहुत अलग है। खास बात है कि तनिष्क राजन के अधिकतर प्रोजेक्ट्स हमेशा महिला केंद्रित रहे हैं। वह हर बार स्क्रीन पर निभाए जाने वाले अपने किरदार की क्षमता पर पूरा विश्वास करती हैं। कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी और 395000 फॉलोअर्स के साथ अपनी दिलचस्प रील्स और पोस्ट की वजह से तनिष्क राजन  सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×