- जूही कलां वार्ड 84 हरी कालोनी में टैंकर पहुंचा, लेकिन जरूरतमंदों को बिना पानी दिए लौट गया
कानपुर। जूही कलां वार्ड में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति के चलते स्थानीय निवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। भीषण जल संकट के बीच जब आज क्षेत्र में राहत के तौर पर पानी का टैंकर भेजा गया, तो स्थानीय पार्षद की मनमानी के कारण जरूरतमंदों को मायूस होकर खाली बर्तनों के साथ लौटना पड़ा।

पीड़ित यासमीन
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि टैंकर आते ही पार्षद ने केवल अपने चुनिंदा और करीबी लोगों के घरों में पानी भरवाया। इसके बाद जब आम नागरिक और महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं, तब पार्षद ने बिना किसी परवाह के टैंकर को मौके से हटवा दिया।

पीड़ित इरफान
कड़ी धूप में घंटों बाल्टी और डिब्बे लेकर खड़े लोगों में इस पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर लोगों ने रोष व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक तरफ जल संस्थान की लापरवाही से घरों के नल सूखे पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्षद की इस तरह की मनमानी ने जनता के लिए कष्टदाई है ।
पीड़ित क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और नगर निगम से करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही पूरे इलाके में निष्पक्ष रूप से जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
