बसपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला होंगी जौनपुर से प्रत्याशी

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मायावती ने जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर सीट से टिकट दिया। मायावती ने वाराणसी सीट से अतहर जमाल लारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा किया। बसपा ने 11 लोकसभा क्षेत्रों – वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाज़ीपुर, बदायूँ, बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा और डुमरियागंज के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने मैनपुरी से अपना उम्मीदवार बदलकर शिव प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है।

बहुजन समाज पार्टी की सूची में मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव (परिवर्तित), बदायूँ से मुस्लिम खान, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला सिंह (धनंजय सिंह की पत्नी), ग़ाज़ीपुर से उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से अतहर जमाल लारी बसपा से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

मायावती ने देश में धर्म और हिंदुत्व की आड़ में अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में नाटक, जुमलेबाजी या गारंटी के झांसे में नहीं आएगी। पीलीभीत और मुरादाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर अन्य पार्टियों के विपरीत उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर ठोस काम करेगी जैसा कि उसने सत्ता में रहते हुए उत्तर प्रदेश में किया था। उन्होंने पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कोई नया या पुराना नाटक, जुमलेबाजी या गारंटी काम नहीं करेगी, क्योंकि देश के लोग समझ गए हैं कि गरीबों, कमजोर वर्गों, मध्यम आय समूहों और अन्य मेहनतकश लोगों से किए गए अच्छे दिन के कई वादे कागजी गारंटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×