राहुल-प्रियंका के अयोध्या जाने की खबरों पर CM योगी ने ली चुटकी, बोले- जो कहते थे राम कभी थे ही नहीं…

उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है। इन सब के बीच मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या जाने की चर्चाओं पर चुटकी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुना है दोनों भाई-बहन दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। जब उनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तो वे कहते थे, राम कभी थे ही नहीं और जब आपके (लोगों के) संघर्ष, सुप्रीम कोर्ट के फैसले, पीएम मोदी के संकल्प और आपके हर वोट के मूल्य के माध्यम से श्री राम को भव्य मंदिर में ले जाया गया, तो वे अब कह रहे हैं ‘राम तो सबके हैं’।

योगी ने साफ तौर पर कहा कि लोगों को कभी भी इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए, मौका मिलते ही ये धोखा दे देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन फिर से देश को बांटने की साजिश रच रहा है। क्या ये देश इस साजिश को स्वीकार करेगा?… विरासत टैक्स के साथ-साथ कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में एक और बात कही है। उन्होंने कहा है कि ”हम अल्पसंख्यकों को जो चाहें खाने की आजादी देंगे।” इसका मतलब है कि वे गौहत्या को खुली छूट दे देंगे। क्या आप गाय काटने की खुली छूट देंगे? देखिये इन बेशर्म लोगों को, और कैसे खेल रहे हैं देश की आस्था से। जिस गाय को हम अपनी माता मानते हैं, उस गाय को वे कसाईयों को काटने के लिए दे देंगे।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं। अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्‍यमंत्री योगी ने जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रति आगाह किया और उसे भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए घातक बताया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कांग्रेस और सहयोगी दल देश की राजनीति का तालिबानीकरण करने पर उतारू हो चुके हैं। माओवादी दुष्प्रवृत्ति को फिर से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्सनल लॉ के जरिए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को पुनर्स्थापित करके महिलाओं का अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×