पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार्सल में पहुंचाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में बृहस्पतिवार को धमाका होने से पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वडाली पुलिस थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र राबड़ी ने बताया कि घटना वेद गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पार्सल एक अज्ञात व्यक्ति देकर गया था।

जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को प्लग में लगाया गया, उसमें धमाका हो गया। जीतू वंजारा (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल लड़कियों को वडाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से हिम्मतनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि वंजारा की 11 वर्षीय बेटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी और भतीजी का उपचार किया जा रहा है।

सहायक रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी विपुल जानी ने बताया कि घायल लड़कियों में एक की हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। पीड़िता के एक परिजन ने बताया कि पार्सल ऑटोरिक्शा पर लाद कर लाया गया था। राबड़ी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि परिवार ने क्या किसी सामान का ऑर्डर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×