केजरीवाल के बेल सोरेन को जेल, इस बार न्यायतंत्र लपेटे में

पंकज सीबी मिश्रा, राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार, जौनपुर यूपी 
अरे मिलार्ड ! आपने ये क्या किया, आखिर बेल देना ही था तो उन तमाम लोगो को दें देते जों चुनाव लड़ने की लिस्ट में है और जेल में बंद है आखिर लोकतंत्र और न्यायतंत्र दोनो में से एक को चुनना हुआ तो आपने लोकतंत्र को चुना जहाँ ऐसे आदमी को बाहर आने दिया जों स्वच्छ चुनाव को प्रभावित करेगा और चुकि घोटाले में अंदर था तो बाहर आकर वह न्यायतंत्र की भी इज्जत लूटेगा। ऐसा मानना है ट्विटर और सोशल मिडिया के ट्रोलर का जों लगातार केजरीवाल को बेल मिलने के बाद अदालती फैसलों पर सवाल खड़े कर रहें। हालांकि मेरा अथवा अखबार का इस फैसले पर कोई निजी टिप्पणी नहीं है और न्यायालय के फैसले से हम पूर्ण रूप से सहमत है क्यूंकि फैसले प्रत्यक्ष दलिलो पर होते है किन्तु सोशल मीडिया नें इसे आड़े हाथों लिया है और कहा कि  जज साहब जब  चुनाव कि गरिमा बचाना था तो आपने अपराधी को बेल देकर न्यायतंत्र को लुटने दिया ।लोगो नें एक्स और सोशल मिडिया पर लिखा कि बेचारे हेमंत सोरेन को भी प्रचार करने दो, उनमें कौन से कांटे लगे हैं ? आदिवासी समाज के साथ न्याय क्यों नहीं जज साहब ! हेमंत सोरेन को भी जमानत दो। हेमंत सोरेन के लिए क्या किसी सोरोस जी ने फंड अप्रूव नही किया! आगे ट्रोल में कहा गया उपद्रवी अमृतपाल को भी ज़मानत दो, वो भी तो प्रत्याशी हैं। ये पक्षपात क्यों ? सबको एक साथ जमानत क्यों नही दी गई ! न्याय में समानता का सिद्धांत का हनन हुआ । ऐसे में जेल में बंद सभी नेताओं को जमानत दे देनी चाहिए क्योंकि अभी चुनाव चल रहे हैं। उधर व्यंग्य करते हुए एक व्यक्ति नें सोशल मिडिया पर लिखा कि, खेती बाड़ी से जुड़े लोगों को भी ज़मानत मिलना चाहिए अभी गेंहू बेचने का काम चल रहा है। तर्क तो बढ़िया है लोगो का मतलब कुल मिला जुलाकार  इस बार न्यायतंत्र लपेटे में है। एक ट्रोलर नें लिखा कि मै तो कहता हूं चुनाव के समय जेल में बंद सारे अपराधियों को भी छोड़ देना चाहिए आखिर उन सबको भी घर के कामकाज रहते ही हैं। सुप्रीम कोर्ट को सारे कैदियों को वोट डालने के लिए बेल देना चाहिए क्योंकि वोट डालने का उनका भी अधिकार है।
ईडी नें केजरीवाल को मुख्य आरोपी बनाते हुए शराब घोटाले का सूत्रधार बताया ! इसके बाद भी केजरीवाल को जमानत मिल गई जिसके बाद लोगो की विभिन्न प्रतिक्रिया सोशल मिडिया पर वायरल हो रहीं। दुनिया के इतिहास में पहली बार कोई चुनाव प्रचार के लिए जमानत मांग रहा है और कोर्ट इसको सुन के ज़मानत दें भी दिया। केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिल गई और यह निर्णय देश के इतिहास में एक नजीर बना ! लोगो नें प्रतिक्रिया में लिखा कि आज केजरीवाल को जमानत दो कल हेमंत सोरेन भी इसी आधार पर जमानत मांगेगा! इस फैसले के बाद कोई लालू जेल जायेगा ही नहीं! लालू को छोड़िये कोई दाऊद इब्राहिम भी जेल नही जायेगा, वो आराम से एक राजनैतिक पार्टी का पंजीकरण करायेगा और चुनाव के समय प्रचार के लिए जमानत मांग लेगा और उसे देनी भी पड़ेगी! यहाँ पूरे 5 साल चुनाव चलते हैं तो यह मानकर चलिए कि दुर्दांत से दुर्दांत अपराधी भी 5 मे से ढाई साल मौज मारेगा! जो लोग पूछ रहे थे कि भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के छोटे से चुनाव में भी टेढी उंगली क्यु की उसका जवाब आज सोशल मिडिया से आया, जब तक इन ताकतो का राजनैतिक पटल पर से संपूर्ण सफाया नही हो जाता तब तक देश के लिए कोई भी अच्छा काम ये लोग होने नही देंगे! यही कारण है कि मैं कई अजीब से दिखने वाले मामलों में भी भाजपा की आलोचना नही करता हूँ जब तक कि वह अनैतिक ना हों जाए ! वे किन लोगो से लड़ रहे है हम सबको पता है।केजरीवाल के बाहर आने से चुनाव परिणाम बदलने वाला नही है किन्तु दिल्ली फिर कंन्फ्यूज होगी ! ये वही आदमी है जिसे बनारस में मोदी जी मात दें चुके है और इसकी नाक के नीचे से दिल्ली की सातों सीट 2 बार निकाल चुके है! लेकिन अनैतिक के विरुद्ध आवाज उठानी तो बनती ही है, इन तानाशाह बन चुके लोगो के विरुद्ध तो बोलना ही चाहिए! इनके द्वारा बेल मांगकर देश के न्यायिक तंत्र को कलंकित करने के प्रयास को विफल तो करना ही चाहिए था ! रूस ने भी आज कहा है कि अमेरिका भारत के चुनावो में दखल दे रहा है और चुनावो को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है! मुझे तो यह चुनाव से महीनों पहले ही दिख रहा था पर आज तो अंधे भी देख सकते है कि भारत में स्थायित्व आने से अमेरिका बेचैन है! अब रक्षा सामग्री मेरिट के हिसाब से खरीदी जा रही हैं ना कि राजनैतिक हित और अंतराष्ट्रीय संबंधों को सजोहने के लिए तो जाहिर है अमेरिका चाहेगा ही नहीं कि यहाँ कोई राजनैतिक स्थायित्व आये अथवा कोई राष्ट्रवादी नेता देश की कमान संभाले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×