पति नहीं लाया 5 रुपये वाला Kurkure, अब पत्नी ले रही तलाक

उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा में एक पांच रुपये वाले कुरकुरे कारण एक कपल का तलाक हो रहा है। एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने पति से तलाक मांगा है क्योंकि उसके पति ने उसे पांच रुपये वाला कुरकुरे का पैकेट लाकर नहीं दिया था।

माना जा रहा है कि महिला को रोजाना पांच रुपये वाला कुरकुरे का पैकेट खाने की आदत हो गई थी। पत्नी रोजाना पति से कुरकुरे मांगा करती थी। रोज कुरकुरे खाने के कारण पति काफी परेशान था। ऐसे में पति ने कुरकुरे लाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से की है। कुरकुरे खाने की आदत के कारण पति पत्नी में रोजाना झगड़े होते थे। एक दिन पति कुरकुरे लाने भूल गया, जिसके बाद महिला नाराज होकर मायके चली गई।

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है। केंद्र में पति पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है। दोनों को सुलह करने की नसीहत दी गई है। दोनों को अगली तारीख पर आने के लिए कहा गया है। पति का कहना है कि वो पत्नी के कुरकुरे खाने की आदत से काफी परेशान है। पत्नी का कुरकुरे खाना दोनों के बीच झगड़ों का भी कारण बन गया था। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था, जिस कारण उसने घर छोड़ दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों के बीच लड़ाई के असल कारण को जानने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। वर्ष 2023 में दोनों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों खुशी खुशी साथ रहे। पत्नी को कुरकुरे खाने की काफी अधिक आदत थी, जिस कारण दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×