China की आखिरी मस्जिद पर भी बरसा जिनपिंग का हथौड़ा, मुस्लिमों की लाठी से पिटाई

चीन से दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिनपिंग से ऑर्डर मिलने के बाद आखिरी मस्जिद भी तोड़ दी गई है। सादियान की ग्रैंड मस्जिद चीन की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। लेकिन इस मस्जिद के तीन गुबंद पर हथौड़ा चला दिया गया। चीन ने सिर्फ एक प्रांत शिनजियांग में ही 16 हजार से अधिक मस्जिदों पर बुलडोजर चला दिया। लेकिन भारतीय मुसलमानों के नाम पर दुष्प्रचार करने वाले कुछ मुस्लिम देश इसकी निंदा तो दूर चीन पर एक बयान नहीं दे पाए। चीन का सदाबहार दोस्त पाकिस्तान भी सबकुछ देखकर भी गूंगा बन गया। असम में जिनपिंग सरकार मुस्लमानों के धार्मिक स्थलों को चाइनिज स्टाइल में बनवा रही है। इसलिए मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। गुबंद और मीनारों को ध्वस्त कर दिया गया है। यहां तक की मस्जिदों में दिखने वाले हरे रंग पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पुरानी मस्जिद अरबी शैली में बनी थी जबकि नई मस्जिद में अरबी शैली की वास्तुकला खत्म कर दी गई है।

दरअसल, चीन ने अपने देश में इस्लाम को भी बदल दिया है और इससे जुड़ी एक-एक चीज को भी बदल दिया है।  चीन का मुसलमानों पर ऐसा हमला 57 मुस्लिम देशों के माथे पर भी जिसे देखकर पसीना आ गया है। चीन ने लगातार अपने फैसलों से कुरान, मस्जिद, इल्लामिक नाम, ढाढ़ी, बुर्का का चीनीकरण कर दिया है। यानी इन सभी को अपने स्टाइल में बदल दिया है। इसी कड़ी में इस्लामिक स्ट्राइल में बनी देश की मस्जिद को भी हटा दिया है। इसे ग्रैंड मौस्क ऑफ सेडियन कहा जाता है। हैरानी की बात देखिए कि चीन के इस कदम के बाद एक भी मुस्लिम देश में पत्ता तक नहीं हिला। करोड़ों मुस्लिम मानों आंख बंद करके बैठ गए हो।

यही काम अगर भारत में हुआ होता तो भयंकर बवाल मच जाता। मुस्लिम संगठन ओआईसी, एनजीओ, ह्यूमन राइट्स वाले और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर टूट पड़ते और एजेंडा चलाने में लग जाते। लेकिन चीन का नाम आते ही मानो ये सभी छुट्टी पर चले गए हैं। आपको बता दें कि चीन ने अपने देश में 29 मुस्लिम नामों पर बैन तक लगाया हुआ है। चीन में कोई भी अपने नाम में इमाम, सद्दाम, हज, मदीना जैसे शब्द नहीं लगा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×