कोर्ट का बड़ा फैसला, नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल हत्या के मामले में दोषी करार

मेरठ की बहुचर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार 31, सितंबर को मेरठ की अदालत ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है। इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया।

बता दें कि मेरठ के चर्चित हत्याकांड के बाद इस मामले में जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। इस दौरान सौरभ राजपूत के परिवार वालों ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा की मांग लगातार करते रहे हैं।

गौरतलब है कि मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की घर के अंदर उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया था और दोनों हाथ कलाई से काट लिए थे।

शरीर को चार हिस्सों में काटकर अलग अलग फेंकने की तैयारी थी। बात नहीं बनी, जिसके बाद चार मार्च की दोपहर टुकड़े की लाश को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डालकर जमा दिया था। इसके बाद चार मार्च की शाम साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए। 17 मार्च की रात दोनों मेरठ आए और 18 मार्च को कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस ने इसी रोज लाश बरामद की और 19 मार्च को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी साहिल और मुस्कान को जेल भेजा।

मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मामला सामने आया, जब पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया। दोनों ने शव को नीले प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। मुस्कान की गर्भावस्था गिरफ्तारी के समय ही पता चली थी और जिसके बाद वह विशेष निगरानी में रही। फिलहाल, जेल अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान को नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण समर्थन दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×