नौतपा के चलते कानपुर कन्या महाविद्यालय द्वारा किया गया शरबत का वितरण

कानपुर। कानपुर कन्या महाविद्यालय इण्टर कालेज में नौतपा  के चलते हुए स्काउट गाइड की छात्रों के द्वारा राहगीरों को शरबत वितरण किया गया।प्रधानाचार्य श्रीमती ममता त्रिवेदी  के निर्देशानुसार कॉलेज की स्काउट गाइड कैप्टन शैलजा रावत ने बच्चों के साथ मिलकर गर्मी से राहत दिलाने के लिए के लिए शरबत वितरण किया गया। जिसमें से हजारों की संख्या में लोगों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। सभी को बच्चियों ने अपने हाथों से शरबत बनाकर पिलाया   स्वच्छ भारत के तहत बच्चों ने रहागीरों से अपील भी की शरबत पीने के बाद अपने गिलास को डस्टबिन में अवश्य डालें ताकि रोड पर किसी भी प्रकार की गंदगी ना रह सके और लू से बचने के उपाय भी बताए गए।
प्रधानाचार्य श्रीमती ममता त्रिवेदी ने अपने हाथों से राहगीरों को शरबत पिलाया कहा गर्मी से बचने के लिए पानी वह शरबत और इलेक्ट्रोल तथा लिक्विड का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। स्काउट्स गाइड कैप्टन शैलजा रावत वह छात्रोंऔ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को अपने हाथों से शरबत वितरण किया। कानपुर कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता त्रिवेदी,कैप्टन शैलजा रावत, नेहा मिश्रा, अंकिता, माया अवस्थी, वीना वर्मा, धर्मेंद्र पाठक, शशि शेखर, अभिषेक, आशीष, तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×