गंगा नदी में नहाते समय पांच किशोरों में से तीन की डूबने से मौत, दो लापता

बलिया। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट के पास गंगा नदी में शुक्रवार दोपहर में नहाने के लिए उतरे पांच किशोरों में से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि दो लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने तीन किशोरों का शव बरामद कर लिया है, जबकि लापता दो अन्य किशोरों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के पचरूखिया घाट (हुकुमछपरा काली मंदिर) पर गंगा नदी में शुक्रवार दोपहर में निर्मल चोपड़ा (14) , सिंटू राम (15),शनि कुमार (14),रवि कुमार (14) और अभिषेक (13 वर्ष) स्नान कर रहे थे, लेकिन आचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सिंटू, शनि और रवि का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य लापता किशोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×