नगर निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त शिवशरप्पा जी.एन.से मुलाकात की

 कानपुर, नगर निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त शिवशरप्पा जी.एन. से मुलाकात कर कहा कि संघ के प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता लोकसभा चुनाव के बाद 4 जून को कर्मचारी समस्याओं का समाधान व आदेश निर्गत किए जाने का वादा किया गया था। नगर आयुक्त ने कहा कि अपर नगर आयुक्त आवेश खान चुनाव ड्यूटी से वापस आ जाए, सुबह ही समस्याओं के समाधान का आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।संघ के नेताओं ने कहा कि विगत 1 साल से नगर आयुक्त द्वारा वादा पर वादा किया जा रहा है लेकिन समस्याओं का समाधान निस्तारण नहीं किया जा रहा है चाहे मृतक आश्रित की नियुक्ति, संविदा सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने एसीपी भुगतान का हो स्थाईकरण मेडिकल भुगतान, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी एवं चालको वेतन वृद्धि एवं समय से भुगतान, निलंबित कर्मचारियों की बहाली,अचयनित संविदा सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि,लिपिक टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित न किया जाना आदि समस्याओं का समाधान नगर आयुक्त द्वारा नहीं किया जा रहा है यदि उपरोक्त समस्याओं पर तत्काल आदेश जारी नहीं किया गया तो संघ को विवस होकर के आंदोलन करना पड़ेगा। इसमें धरना प्रदर्शन, घेराव, कार्यबंदी भी किया जा सकता है।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से देवीदिन भाऊ अध्यक्ष, रमाकांत मिश्रा महामंत्री, नीलू निगम रामगोपाल चौधरी उपाध्यक्ष, मुन्ना हजारिया राजू पवन संयुक्त मंत्री, रामगोपाल समुदें, मुन्ना पहलवान, रवि, पंकज शुक्ला, वकील मसूद, दिनेश गुप्ता, राम सुंदर मौर्य आदि सैकड़ों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×