स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक समेत तीन की मौत

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर एक ई-रिक्शा पर गिर गया जिससे ई-रिक्शा ड्राइवर समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा ड्राइवर समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए दोनों को वहां से राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही शुरू की। यह घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दकही बाईपास पर सुबह करीब 9:30 बजे उस समय घटी जब सवारियों से भरा ई-रिक्शा जा रहा था।

तभी तेज गति से आ रहा एक स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया और उसने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुसलाम ने कहा कि अधेड़ मृतक की पहचान गुरुदीन निषाद (55) और ई-रिक्शा चालक की पहचान राजेश (40) के रूप में हुई है, जबकि 62 वर्षीय तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×