कंगना और इंदिरा दोनो ख़ालिस्तानी सोच की शिकार, खुश होने वाले इतिहास देखें

पंकज कुमार मिश्रा, राजनीतिक विश्लेषक एवं पत्रकार जौनपुर यूपी
कंगना को मारा गया थप्पड़, थप्पड़ नहीं एक उग्रवादी सोच है। इंदिरा गांधी को गोली मारने वाले बेअंत सिंह का बेटा पंजाब से सांसद चुना गया । जल्दी यह लड़की भी अमृतपाल की तरह पंजाब में सांसद विधायक बन जाएगी। लेकिन करणी सेना अब आपको कही दिखाई नहीं देगी क्योंकि कंगना रनौत बीजेपी में है। कंगना किसी और पार्टी में होती और अर्बन नक्सली समर्थक होती, मणिपुर की होती, देश तोड़ने की बातें करती तब उसके लिए सड़कों पर गृह युद्ध कर देते लेकिन अब कुछ नहीं होगा। फिर कह रहा हूँ, न्याय यात्रा और माणिपुर की लेडी के लिए न्याय मांगने वालों का दोहरा चरित्र समझ जाओ।  पूछो आखिर क्या प्लान था बॉलीवुड के नचनिया गैवेये विशाल दादलानी के दिमाग़ में, क्यों बीते दिनों की बात पर थप्पड़ निकल आया। पीएम का काफिला भी रोका गया था। चंडीगढ़ में अभिनेत्री सांसद कंगना रानौत को सीआइएसएफ़ की महिला जवान ने थप्पड़ मारा और कहा कि टैक्टर आंदोलन में मेरी माँ भी बैठी थी। अर्थात् सुरक्षा के घेरे में तैनात लेडी के मन में कंगना को लेकर ऐसी कसक थी कि थप्पड़ जड़ दिया। याद हो तो 1984 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था, किंतु उसका दायरा बड़ा था। लेकिन सुरक्षाकर्मी ही थे। थप्पड़ मार दिया। कतई नौकरी की चिंता नहीं की। नफरत कितनी भरी हुई थी। जबकि कंगना ने निजी उसकी माँ को नहीं कहा था। खैर इस थप्पड़ को अधिकतर सभी एंजॉय कर रहे है क्योंकि कंगना को मारा है।  कौन कंगना, जो मुखर है बीजेपी से सांसद है। देश के प्रति सोच रखती है और मुद्दों पर राय व्यक्त करती है। बस ये बताएँ कि लोकतंत्र ख़तरे में है या सुरक्षित है !
इतना तय है कि पिछले 10 सालों में देश-विदेश में बैठें लोग बहुत बैचेन और गले तक नफरत भरकर बैठें है। उसी का परिणाम है थप्पड़ है। क़ानून ने ही क़ानून हाथ में ले लिया। ‘मैं हिंसा सपोर्ट नहीं करता मगर…’ कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली उस बदतमीज महिला कर्मी को  सपोर्ट करने वाले नक्सली है जिसमें विशाल ददलानी भी शामिल है। नौकरी देने का वादा विशाल ददलानी ने किया है।  कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली उस पागल  महिलाकर्मी कुलविंदर कौर से ददलानी बेहद खुश है और कई पोस्ट इंस्टा स्टोरी शेयर की हैं। चंडीगड़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिलाकर्मी को म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का सपोर्ट मिला है। थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत ने स्टोरी शेयर करके शिकायत की थी कि किसी बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका सपोर्ट नहीं किया, और अब उनके तो नहीं मगर उन्हें थप्पड़ मारने वाली बदमाश महिलाकर्मी को जरूर बॉलीवुड से समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 पर विशाल ददलानी ने लिखा कि  ”मैं कभी हिंसा का सपोर्ट नहीं करता हूं,  लेकिन इस कर्मी के गुस्से को समझ रहा हूं। अगर थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ विभाग कोई एक्शन लेती है तो मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि उसे नौकरी मिले। जय जवान जय किसान। अब मै कहता हूँ यदि कोई इस गँजे के सर पर ऐसे ही थप्पड मारे बाकी लोग नौकरी देने आगे आए तो इस दादलानी को कैसा लगेगा। ‘करोड़ों मिलते तब भी इज्जत दांव पर न लगाता उधर ‘लावारिस’ में अमिताभ बच्चन के साड़ी पहनने पर राजेश खन्ना ने कसा था तंज
कंगना का सपोर्ट करने वालों से विशाल ददलानी ने पूछे सवाल। विशाल ददलानी ने एक और स्टोरी शेयर की है और लिखा है, ”डंगना (कंगना) के सपोर्ट में जो भी हैं अगर उनसे ये कहा गया होता कि आपकी मां 100 रुपये में उपलब्ध हो जाती हैं तो आप क्या करते?” ‘किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला के सपोर्ट में बजरंग पुनिया कंगना ने फोन स्कैन कराने से कर दिया था मना। एक और स्टोरी पोस्ट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा कि कंगना से फोन स्कैनिंग कराने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्योंकि अब वो एमपी हैं, इस वजह से बहस शुरू हुई थी। यह बेहद गन्दी मानसिकता है विशाल दादलानी की और उस जैसे सभी सोच की जो एक महिला की इज्जत को तार तार कर रहें और मणिपुर मामले पर छाती पिट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×