मोदी ने योगी को दिया सबसे बड़ा ईनाम, अखिलेश के भी उड़े होश

पीएम मोदी को शपथ लिए 20 घंटे हो चुके हैं और वो पूरे एक्शन में भी नजर आ रहे हैं। आज सुबह वो अपने दफ्तर साउथ ब्लॉक पहुंचे। फिर अपना कामकाज शुरू किया। प्रधानमंत्री ने पहला काम किसानों के नाम किया। लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल  पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। इस फैसले के तहत देश के 9 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये रकम किसानों के अकाउंट में खटाखट पहुंचेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी सरकार के 125 दिन के विजन की फाइल पर भी काम करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर यूपी के सीएम ने भी आभार जताया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि सभी कृषकों को हार्दिक बधाई! तीसरे कार्यकाल के प्रथम दिवस का प्रथम निर्णय अन्नदाता किसान कल्याण को समर्पित! आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज कार्यभार ग्रहण करते ही ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी करने हेतु फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस निर्णय से लाभान्वित होने वाले 9.3 करोड़ अन्नदाता किसानों के बैंक खातों में लगभग 20,000 करोड़ की राशि हस्तांतरित होगी। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करते इस कल्याणकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों-बहनों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि से यूपी के काफी किसानों को लाभ मिलता है। वहीं इस योजना का काफी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं। तहसील स्तर पर किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों की ओर से जागरुक किया जाता है। इसमें तहसीलदार से लेकर एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारी इस योजना के बारे में किसानों को बताते हैं।  इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से सोमवार को  नई दिल्ली दिल्ली में मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×