भोजपुरी फिल्म ‘बहू मांगे इंसाफ’ प्रदर्शन के लिए तैयार

प्रमोद कुमार व अम्बर मूवीज की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘बहु मांगे इंसाफ’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (मुंबई) ने बिना कट के यू ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। प्रदर्शन के लिए तैयार यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है। 80के दशक से फिल्म जगत में बतौर लेखक, निर्देशक और पत्रकार के रूप में क्रियाशील कुमार विकल के निर्देशन में बनी इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अवध सिंह, वैशाली शर्मा, शिवानी, रणधीर चंद्रवंशी, संतोष साहनी, रमेश दुबे, सचित, विक्रम, घरावन बिहारी, सुभाष कुमार, राहुल पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, किरण साह, सीमा सरगम, मोना, गुड़िया, जीतेन्द्र सिंह और मोनू दिलदार आदि हैं। नारी सशक्तिकरण की आवाज़ बुलंद करती इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता अजय कांत, सह निर्माता सीमा कुमारी, गायत्री चंद्रवंशी व रमेश दुबे, प्रचारक समरजीत, गीतकार प्यारेलाल यादव व सन्तोषपुरी, संगीतकार अमन श्लोक, डीओपी मनीष मुस्कान और एडिटर नकुल के प्रसाद हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×