राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) को सौंपा ज्ञापन

  • दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट दर्ज करने के मांग
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) के नाम सम्बोधित ज्ञापन ए.सी.पी. स्वरूप नगर को सौंपा  कर दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट थानों में दर्ज करने के मांग की है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम की जानकारी नही है जिसके कारण दिव्यांगजन अधिनियम के तहत दिव्यांगजन की रिपोर्ट थानों में नहीं दर्ज हो पा रही है। अधिकतर थानों में रैम्प न होने की वजह से दिव्यांगजन अपने उत्पीड़न की रिपोर्ट थानों में दर्ज करने नहीं जा पाते है। वीरेन्द्र कुमार कुमार ने कहा कि थानों में दिव्यांगजन के साथ सम्मान जनक व्यवहार होना चाहिए। सम्मान जनक व्यवहार न होने से दिव्यांगजन अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं। पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) ने सभी मांगों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के जिला अध्यक्ष अलावा राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, तृप्ति खरे, सीमा कुशवाहा, याश्मीन, सरला , जौहर अली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×