योगी के बुलडोजर ने धराशायी किया दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता का कोल्ड स्टोरेज

 

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव के सांसद प्रतिनिधि रह बताये जाने वाले किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का साथ देने वाले उसके एक रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। वैसे कन्नौज के तिर्वा तहसील के बलनापुर गांव में यह कोल्ड स्टोरेज नवाब सिंह का बताया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर नवाब सिंह ने अपने रिश्तेदार के नाम से यह कोल्ड स्टोरेज संचालित किया है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री आदि गिराई गई।

गौरतलब हो, दस अगस्त की रात तिर्वा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज पहुंची थी। यहां रात दो बजे किशोरी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी कि कालेज का संचालक नवाब सिंह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। इससे पुलिस ने दबिश देकर आपत्तिजनक हालत में नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पीड़िता की बुआ ने आरोपित का बचाव करते हुए तहरीर देने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पीड़िता ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 अगस्त को पीड़िता ने कोर्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए थे। पीड़िता के माता-पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म में उसकी बुआ का सहयोग करने की बात कही थी। इससे पुलिस ने उसे भी मुल्जिम बनाया था। इसके बाद से बुआ फरार हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×