अलंकरण वितरण समारोह दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

कानपुर। अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन डीपीएस बर्रा में किया गया। विद्यार्थियों में छात्र जीवन से ही अनुशासन नेतृत्व क्षमता संगठन तथा सेवा भाव जैसे गुणों का विकास करने हेतु ही उन्हें अनेक पदों पर उत्तरदायित्वों के गंभीरतापूर्वक  निर्वहन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि शशि शेखर ज्वाइंट कमिश्नर सीजीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज कानपुर उपस्थित रहे। अलंकरण वितरण समारोह में विद्यालय संस्थापक आलोक मिश्र की उपस्थिति ने छात्रों को उत्साह से भर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा ने मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनंदन किया।
अलंकरण वितरण समारोह में विद्यालय के शिक्षक वृंद एवं छात्र गण उपस्थित थे। विद्यालय में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार पर स्व से पहले सेवाभाव के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए विद्यालय सांसद का गठन किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में क्रमशः सचिव एवं अन्य दो-दो सदस्य नियुक्त किए गए। एक ओर विद्यार्थी अलग-अलग उत्तरदायित्वों को पाकर प्रफुल्लित दिखाई दे रहे थे तो वहीं दूसरी ओर प्राप्त दायित्व के निर्वहन हेतु दृढ़ संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दे रहे थे।
समारोह में मुख्य अतिथि महोदय ने संसद के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को बैज से अलंकृत कर उन्हें उत्तरदायित्वों से परिचित कराया। तत्पश्चात हेड ब्याॅज अक्षत गुप्ता तथा हेड गर्ल आरोही यादव ने सहित समस्त मंत्रिमंडल ने पद से संबंधित कार्यों के प्रति ईमानदारी एवं गोपनीयता की शपथ ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा ने नवनिर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र दिए गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन भावी जिम्मेदार नागरिकों की भांति पूर्ण नेतृत्व क्षमता के साथ करेंगे तभी भविष्य में वे मुखरित व्यक्तित्व को प्राप्त कर अपनी प्रतिष्ठा व पहचान बना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×