मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में संपन्न

पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि के बीच एक पिता और उसके बच्चों के बीच के मार्मिक रिश्ते को दर्शाती फिल्म ‘तिकड़म’ जियोसिनेमा पर रिलीज होने के बाद से ही इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की सफलता और प्रभाव को देखते हुए, मेकर्स ने लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। 29 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस अधिकारी समेत यूपी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस फिल्म का आनंद उठाया। ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सवियो शेनॉय और श्वेता शर्मा आंचलिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिकड़म’ के इस स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक विवेक आंचलिया भी मौजूद थे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | SIT ध्यान रखे… कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, Ayodhya दान घोटाले पर Akhilesh Yadav का तंज
Advertisement ×