होम्बले फिल्म्स की ‘बघीरा’ 31 अक्टूबर को रिलीज़ होगी

न्याय की खोज पर केंद्रित होम्बले फिल्म्स की नई फिल्म ‘बघीरा’ 31 अक्टूबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्रशांत नील की कहानी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है। यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी से लेकर एक्शन तक से दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद से फैंस और क्रिटिक्स ‘हैलोवीन’ पर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और इस साल की फिल्मों में सबसे अलग नजर आएगी। इस फिल्म के पूर्व होम्बले फिल्म्स ने कई सुपर हिट फ़िल्में दी हैं। उन्होंने कन्नड़ में ‘केजीएफ’ फ्रैंचाइज़ और ‘कंतारा’, तेलुगु में ‘सलार: पार्ट 1- सीज़फ़ायर’ को प्रोड्यूस किया है, जिसके बाद अब उन्हें तमिल में ‘रघु थाथा’ के साथ एक बड़ी सफलता मिली है। होम्बले फिल्म्स के पास आने वाली फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है जिसमें ‘कंतारा : चैप्टर 1’, ‘सलार : भाग 2 – शौर्यंगा पर्वम’ और अन्य कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×