बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन

कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर  के तत्वाधान में प्रदेश में ध्वस्तु एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न के विरोध में मंडल स्तरीय विरोध प्रदर्शन सरसैया घाट चौराहा, सिविल लाइन कानपुर से शुरू होकर कानपुर मंडल आयुक्त कार्यालय पर किया गया मंडला आयुक्त को 6 पृष्ठ का महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया।प्रदर्शन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे “नारी शक्ति करें चीत्कार, बंद करो यह अत्याचार”यूपी सरकार का हाल, कानून व्यवस्था है बदहाल”अपराधियों का सरकारी संरक्षण,बंद करो बंद करो “बहुत हुआ नारी पर अत्याचार, बदलो बदलो यह सरकार” आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्रभारी बनाए गए पूर्व कानपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान प्रदेश सचिव संत राम नीलांचल ने किया प्रदर्शन में मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए प्रदर्शन करते हुए आलोक मिश्रा राहुल राय, प्रकाश प्रधान, मदन मोहन शुक्ला ,संत राम नीलांचल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून राज्य की जगह जंगल राज स्थापित हो गया है।
प्रदेश सरकार के मुखिया की मानसिकता ही तानाशाही की है जो कानून की व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखना चाहते हैं  जिसकी वजह से प्रदेश में कानून का राज स्थापित नहीं हो पा रहा है प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नरेश कटियार, अमित पांडे,पवन गुप्ता, दिलीप शुक्ला, नरेश त्रिपाठी,ललित मोहन श्रीवास्तव,दिनेश पालीवाल शकुंतला गौतम मलखान सिंह अविनाश चंद दुबे, लल्लन अवस्थी डीपी राठौर रोहित कटियार अनिल कटियार,प्रमोद शाक्य,हरीश गुप्ता राधेश्याम कश्यप शंकर दत्त मिश्रा राम गोपाल उत्तम राजेश गौतम संतोष गुप्ता विनय पांडे संजय दीक्षित पदम मोहन मिश्रा तुफैल अहमद, अजय त्रिपाठी बीके सिंह आतिफ रहमान खान गुफरान अहमद शकील मंसूरी पिंटू कुरील अब्दुल तारिक इस्लाम सिद्दीकी राखी सोनकर आसिफ इकबाल ,हिमांशु मिश्रा राधेश्याम कश्यप चंद्रमणि मिश्रा सहित सैकड़ो कांग्रेस जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में कुक केशव नेगी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, लापरवाही के बड़े खुलासे; मामले में 21 लोगों की हुई थी मौत  | Haridwar में Biryani पर संतों का ऐतराज: 'देवभूमि' की पवित्रता बनाए रखने को 'वेज पुलाव' नाम की मांग | जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Kerala के Wayanad में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 150 स्कूली बच्चे बीमार, Health Department अलर्ट पर
Advertisement ×