जहाजपुरा में फिर तनाव, गणेश उत्सव के दौरान पथराव के बाद अब शनि मंदिर की मूर्तियां तोड़ी, मचा बवाल

राजस्थान के जहाजपुर में गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव से मचे बवाल की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि इस बार ज्योतिष के हिसाब से कर्मफल दाता ‘शनि’ के मंदिर में जमकर तोड़फोड़ हुई. नवग्रह शनि मंदिर की मूर्तियां तोड़े जाने से इलाके में तनाव है. शनिभक्तों में नाराजगी दिख रही है. आपको बताते चलें कि कोटडी जहाजपुर रोड पर है शनि महाराज का वह मंदिर, जिसकी करीब आधा दर्जन मूर्तियों को तोड़ कर दूर फेंक दिया गया.

पहले गणेशजी अब शनि महाराज को बनाया निशाना

आपको बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही गणेश उत्सव के दौरान यहां का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी. बीते 10 दिनों से भीलवाड़ा सुर्खियों में बना हुआ है. यहां के जहाजपुर और शाहपुरा में दो ऐसी घटनाएं हुई थी जिससे शहर अभी उभर भी नहीं पाया और इसी बीच एक और नया विवाद सामने आ गया. इससे पहले जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर निकले जुलूस पर पथराव हुआ था, जिसके बाद विधायक गोपीचंद मीणा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था. उस समय कस्बे के बाजार बंद करके भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था, अब एक बार फिर वैसे ही हालात दिख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×