साजिद नाडियाडवाला ने ‘किक 2’ का किया ऐलान…..!

नाडियाडवाला ग्रैंडसन साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ ‘किक 2’ का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीयसिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं।उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एकसलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं।
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में ‘किक’ के साथ धूम मचाई, जो साजिद नाडियाडवाला की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी। वर्तमान समय में इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। लगभग दस साल बाद, इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद (2025) के अवसर पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एआर मुरुगडोस निर्देशित ‘सिकंदर’ के निर्माण के क्रम में ही ‘किक 2’ की घोषणा से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×