राजस्थान पुलिस के सात पुलिसकर्मी क्यों देख रहे थे महिला IPS की मोबाइल फोन लोकेशन? सबको तुरंत किया गया निलंबित

राजस्थान में एक बहुत ही पेचीदा मामला सामने आया है। एक महिला आईपीएस अधिकारी की कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल फोन लोकेशन देख रहे थे। इस बाद की जानकारी लगने के बाद पुलिसवालों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। अब दआदे की जांच जारी हैं। फिलहाल पूरे मामले पर एक नजर डालते हैं आखिर क्या- क्या हुआ हैं। राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी की मोबाइल फोन ‘लोकेशन’ पर नजर रखने के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मैत्रेयी 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल भिवाड़ी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

मैत्रेयी ने बताया, “मुझे सूचना मिली कि भिवाड़ी साइबर पुलिस के कर्मचारी मेरी मोबाइल ‘लोकेशन’ पर नजर रख रहे हैं। मामले की जांच की गई और मामला सही पाए जाने पर उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।” उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा। अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दे दी है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये सभी आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की साइबर सेल के जरिए भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की ‘फोन लोकेशन’ पर नजर रख रहे थे। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मैत्रेयी मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली हैं और उन्होंने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×