अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक…….! 

यशी फिल्म्स के बैनर तले प्रवीण कुमार गुड्डरी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ से अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक 14 साल बाद भोजपुरी फिल्म जगत में हो रही है। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सख्त सास का किरदार निभा रही हैं। जबकि इस के नायक व नायिका क्रमशः जय यादव और यामिनी सिंह हैं।
सास-बहू के संबंधों के बीच आए उतार चढ़ाव को ड्रामेटिक अंदाज में बयां करती इस भोजपुरी फिल्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निकटवर्ती इलाकों में तेज गति से जारी है। इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ  विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर राघव पांडेय, साहिल सिद्दीकी, रंभा साहिनी, दीपिका सिंह और  एम.पी सिंह मुखिया जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोलीं मैथिली ठाकुर, कहा-हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं, उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया है | पाकिस्तान को 3-1 से रौंदकर भारतीय हॉकी टीम बनी चैम्पियन, वर्ल्ड कप का टिकट भी हुआ पक्का | ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में उतरे सफाईकर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की मौत; जहरीली गैस से दम घुटा | यूक्रेन के ओडेसा में मालवाहक जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता; भारतीय दूतावास ने तुरंत जारी किया बयान
Advertisement ×