कानपुर। सनिगवां स्थित सेंट कोलंबस पब्लिक स्कूल में दशहरा से पूर्व बाल्यावस्था में सजे भगवान श्री राम के बाण से रावण का वध कर दिया गया। बुराई का अंत हुआ और सत्य की विजय हुई। स्कूल की डायरेक्टर द्वारा भगवान श्री राम सीता मैया लक्ष्मण जी और हनुमान जी को तिलक कर पूजा की गई। और सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा भगवान की सुंदर आरती की गई।
फिर नन्हे- मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अपनी सांस्कृति से जुड़े हुए नृत्य, डांडिया एवं विभिन्न प्रकार के भगवान श्री राम और माता दुर्गा पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य बीबी कटियार ने बताया कि हम सभी को अपने संस्कृति के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। और अपने वाली पीढ़ियो में इस संस्कृति का समावेश करना है।
जिससे आने वाले समय में हमारे बच्चे अगर संस्कृति से जुड़े रहेंगे तो वह सभी लोगों का हमेशा सम्मान करते रहेंगे। बच्चों द्वारा पाँच फीट का रावण बनाया गया था। इस कार्यक्रम में नितिन सिंह, अन्नू शर्मा, पारुल मल्होत्रा, अमृता आदि स्टाफ मौजूद रहे।
