ठेकेदार के खिलाफ पार्षद एवं क्षेत्रीय जनता ने खोला मोर्चा 

  • रामलीला मैदान के मिले कार्य को छोड़कर गायब हुआ ठेकेदार : पार्षद योगेंद्र शर्मा 
कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 के महाराणा प्रताप रामलीला मैदान के रंगरोगन तथा सुंदरीकरण कार्य को छोड़कर ठेकेदार उस समय गायब हुआ जब रामलीला मंचन होना था। पार्क की मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य ना होने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश देखने को मिला। रामलीला समिति के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। वही दूसरी ओर क्षेत्रीय ओमप्रकाश शर्मा ने नगर निगम एवं ठेकेदार को दोषी मानते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदारों के सभी कार्य विभाग द्वारा निरस्त किए जाने चाहिए।
वही पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा टेंडर होने के बावजूद रामलीला मैदान के कार्यों को ना होना ठेकेदार की लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता हैं। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला को देखने तकरीबन 30 हजार लोग एकत्रित होते हैं। पार्षद ने युवराज कंटक्शन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम के आलाधिकारियों को इस बाबत जानकारी देते हुए कह दिया है कि अगर ठेकदार के खिलाफ कार्यवाही तथा कार्यों की जांच ना की गई तो वह आम जनमानस के साथ कार्यों को ना होने देंगे। तथा ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×