बेलगाम अफसरशाही पर लगाम लगाये सरकार, दिव्यांगों को आत्म हत्या करने को मजबूर कर रहे है अधिकारी

  • दिव्यांगो को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी की मांग
  •  25 को भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरने का निर्णय
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई| बैठक में दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर खाट विछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरोप लगाया गया कि राजस्व विभाग के अधिकारी दिव्यांगों को आत्म हत्या करने को मजबूर कर रहे है। सरकार को अफसरशाही पर लगाम लगाना चाहिए। मांग कि गयी कि सरकार दिव्यांगो को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी दे। 
बैठक में निर्णय हुआ कि दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर 25 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरा जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार के अधिकारी दिव्यांगजन का हक अधिकार छीन रहे है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजस्व परिषद के अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते ओ.एच.श्रेणी के दिव्यांगजन के साथ अन्याय कर रहे हैं।समान्य कोटे में चयनित ओ.एच.श्रेणी के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र दे दिया है और दिव्यांग कोटे के दिव्यांगजन को अक्षम बता कर नियुक्ति पत्र देने से मना कर दिया है। वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांग संगठनों से 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने की अपील किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला,  अनुराधा गुप्ता, मनोज त्यागी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×