‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को होगी रिलीज

राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित और शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को दुनियां भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘विक्की डोनर’, ‘पीकू’, ‘पिंक’, ‘अक्टूबर’ और ‘मद्रास कैफ़े’ जैसी फिल्मों की वजह से चर्चित हुए और अपनी फिल्मों के लिए 13 नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए निर्देशक शूजित सरकार एक बार फिर एक क्लासिक फिल्म ले कर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म शायद रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर एक अनोखा नज़रिया पेश करेगी और हमें एक इमोशन से भरे सफर पर ले जाएगी। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जो दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है, जो एक मजबूत छाप छोड़ती है और साथ ही बहुत उत्साह पैदा करती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×