करवाचौथ थीम पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किया रैंप वॉक

कानपुर। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस मुख्य शाखा, द्वारा  करवाचौथ, दीपावली के उपलक्ष्य में ‘शुभ मंगलोत्सव’ का आयोजन कैप्सूल रेस्टोरेंट, vip रोड में  किया गया। इस अवसर पर  विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जज के रूप में रेनू शाह और हिना रक्ष रही। रामायण के पात्रों की भूमिका में संस्था की सदस्याएं रामायण के  पात्रों जैसे श्रीराम, कौशल्या, केकई, मंदोदरी, सती अनुसुइया के रूप में सज कर आई।
इसमें मंजू अग्रवाल मंदोदरी के रोल में प्रथम और नीलम जैन सती अनुसुइया के रोल में द्वितीय रहीं। श्रीराम के रूप में अनिल रस्तोगी को विशेष पुरस्कार दिया।
करवाचौथ थीम पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक किया। इसमें अंजू अग्रवाल प्रथम और डॉ कमल धवन द्वितीय रहीं।
दीपावली पूजन थाली सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर सविता रस्तोगी प्रथम एवं सुषमा वर्मा  द्वितीय रही। कार्यक्रम का संचालन  एकता जैन ने किया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अनीता गर्ग, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव रमिंदरअरोड़ा, कोषाध्यक्ष रीता गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी मंजू बांगड़ हरविंदर कौर सहित संस्था की सभी पदाधिकारी, और भरी संख्या में सदस्याओं  की उपस्थिती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×