‘वनवास’ का टीज़र जारी 

ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा ने ‘वनवास’ का टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहाँ उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीज़र की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफ़ादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नज़रिया देती है।
अनिल शर्मा के द्वारा निर्देशित, मानवीय संवेदनाओं  को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इसका मकसद सिनेदर्शकों के साथ मजबूती से जुड़ना है। ‘अपने’, ‘गदर : एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा ने ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश की है जो खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहेगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज के द्वारा वर्ल्ड वाइड 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×