छात्रों को मिलेगा 10 लाख का एजुकेशन लोन, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) को और मजबूत बनाने के लिए इसके इक्विटी कैपिटल को बढ़ाकर 10,700 करोड़ रुपये कर दिया गया है. 2004 से 2014 तक खाद्य सब्सिडी 5.15 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2014 से 2024 तक बढ़कर 21.56 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जिससे खाद्य सुरक्षा और वितरण प्रणाली में सुधार होगा.

वहीं कैबिनेट ने प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को भी मंजूरी दी है. इस योजना के तहत 8 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 3 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलेगा. हर साल 1 लाख छात्रों को यह ऋण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे वित्तीय संकट के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. इस योजना के लिए 3,600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 से लागू होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×