क्राफ्टरूट्स एक्सीबिशन का उद्घाटन महामहिम आनंदी पटेल द्वारा 8 नवम्बर को लाजपत भवन में किया जायेगा

कानपुर। लाजपत भवन में 08 नवेम्बर से 12 नवेम्बर 2024 तक  क्राफ्टरूट्स एक्सीबिशन का आयोजन किया जा रहा हो। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महामुहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जायेगा। क्राफ्टरुट्स संस्था के ट्रस्टी अनारबहेन पटेल ने बताया की प्रदर्शनी में 80 से अधिक पारंपरिक कलाओं और 100 से अधिक कारीगरों द्वारा देश के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, तेलगांना, कश्मिर, हिमाचल प्रदेश, उतर प्रदेश जेसै 17 राज्यों से अपनी सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसके अलावा, प्रदर्शनी में पॉटरी,पट्टचित्र आर्ट, पिछवई और लाख की चुडिया का लाइव डेमो भी होगा। क्राफ्ट रूट्स संस्था का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक कलाओं को लोगों तक पहुँचाना और उन्हें संरक्षित करना है। इस संस्था ने 2008 से अब तक भारत के विभिन्न शहरों में और विदेशों में भी दुबई, सिंगापुर, अमेरिका जैसे देशों में कारीगरों की कला को प्रदर्शित किया है।प्रेस वार्ता में लीनाबहेन रावल, जाहिदा अमीन, ईस्लाम अहेमद ओर छोटी यादव मौजूद थी। इस प्रदर्शनी में होम डेकोर, होम टेक्सटाइल, फैशन, वर्किंग, ज्वैलरी और कॉस्मेटिक उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन का समय – सुबह 10:30 से रात के 09:00 तथा प्रदर्शन में प्रवेश निशुल्क रहेगा! अनार पटेल (संस्थापक, ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स) लीना रावल (ट्रस्टी, ग्रामश्री) छोटी यादव (कढ़ाई, राजस्थान) इस्लाम अहमद (लाखचूड़ी,राजस्थान)जाहीदा अमीन (कढ़ाई, कश्मीर) प्रदर्शन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×