कई दशकों बाद बने छठ पूजा घाट में उमड़ेंगे भक्त

कानपुर। हनुमान पार्क में आयोजित छठ पूजा पर्व को देखते हुए पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने तत्काल प्रभाव से टाइल्स लगवा कर घाट का निर्माण कराया। इस मौके पर पहुंचे पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के पूर्वाचल के जन मानस की बहुतायत संख्या एवं पर्व में शामिल हजारों संख्या में भक्तों के शामिल होने के कारण उन्होंने इस घाट का निर्माण कराया है। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय देवकांत ओझा ने बताया कि घाट के निर्माण कराकर पार्षद योगेन्द्र शर्मा विकास की राह में एक मिल का पत्थर साबित हुए है। क्षेत्रीय महिला रीना ओझा ने बताया कि सम्पूर्ण क्षेत्र में पार्षद योगेन्द्र शर्मा की तारीफ सिर्फ और सिर्फ उनके कार्यों के वजह से ही हो रही हैं।
वहीं योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। जीवन की अंतिम सांस वह समाज और क्षेत्र को सुसज्जित करते हुए निर्बल निर्धन वर्ग के लोगों को उनका हक तथा चिकित्सा एवं शिक्षा के साथ जीवन उपयोगी वस्तुओं को पहुंचा कर करना चाहते है। योगेन्द्र शर्मा ने नगर महापौर प्रमिला पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना महापौर के यह कार्य नहीं हो सकता था। विगत कई दशकों से क्षेत्रीय आम जनता घाट की मांग कर रही थी। जो अब जाकर उनके कार्यकाल में हुआ है। बिन घाट के भक्तों में निराशा थी जो अब उनके कार्यकाल में आशा पूर्ण हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास बाजपेई भानू ठाकुर बउअन शुक्ला अमित तिवारी राजीव गुप्ता विजय बाजपेई बीनू शर्मा देवकांत ओझा लाल कांत ओझा रामगोपाल सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×