घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ निकले 11 दूल्हे, थामा सात जन्मो का साथ

  • ओम जन सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजन
कानपुर। कृष्ण नगर स्थित श्री नागर जी मंदिर से शनिवार सुबह 11बजे 11 दूल्हे एक साथ घोडी पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ निकले तो लोग देखते रह गये। मौका था ओम जन सेवा संस्थान की कानपुर टीम की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) के नेतृत्व में गोपाष्टमी पर आयोजित शिव पार्वती सामूहिक विवाह समारोह का, गाजे बाजे के साथ बारात कृष्णा वाटिका, कृष्णा नगर पहुंची। सबसे पहले स्वागत द्वार पर शैलेन्द्र गुप्ता व कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया। जहां पर विधि विधान से सभी कन्याओं का विवाह पंडित रवि शंकर शुक्ल (लल्लू पंडित)जी ने सम्पन्न कराया। जयमाल के बाद मंडपों में सभी का विवाह सम्पन्न हुआ। 
बच्ची सानवी का नृत्य को देखकर आये अतिथियों ने जमकर तालियां बजाई। मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि एक महिला होकर शिव देवी अग्रहरि (सीमा) लगातार सराहनीय कार्य करती आ रही है, अकेले दम पर 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराके समाज में एक अलग पहचान बनाई है। अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने कहा कि मेरा संकल्प पूरा हुआ हमें बहुत खुशी हो रही है यह पुण्य कार्य सम्पन्न करके। इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से  सहयोग दिया है। हम उनके आभारी हैं।
संस्था की कोषाध्यक्ष पारुल गुप्ता ने कहा की सीमा जी लगातार 7 वर्ष से समाज के हित के लिए कार्य करती है,समाज सेवा करके कानपुर नगर में एक स्थान बना लिया है हमें गर्व होता हैं।सामाजिक लोगो ने हमारा मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।सचिव शैलेन्द्र गुप्ता ने आये अतिथियों को धन्यवाद दिया।नवदम्पत्ति को अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल,पंखा , कुकर, बक्सा 51 बर्तन का सेट, कपड़े इत्यादि तमाम जरूरी सामान देकर विदा किया। इस समारोह में प्रमुख रूप से सेठ मुरारीलाल अगवाल,अशोक भाटिया, आयुष भाटिया,शैलेन्द्र गुप्ता, कैलाश पांडे, कमल सिंह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल, राकेश ओझा,कृष्णा अग्रवाल, प्रदीप पाण्डेय,  जितेन्द्र वर्मा बाबी ज्वैलर्स, पारुल गुप्ता, ममता मिश्रा,मीना सिंह यादव, सरोज अग्रवाल,आदि लोग मौजूद रहे।
शिव पार्वती सामूहिक विवाह समारोह के वर वधू के नाम
1 खुशी-मनदीप सिंह
2 मुस्कान -आकाश
3 सलोनी -अभिषेक 
4 मुस्कान -अमित 
5 काजल- जगत कुमार 
6 अंजली- सत्यम सक्सेना 
7 दुर्गा देवी -सौरभ कुमार 
8 निघी -अनुज
9 सपना कुमारी -जय किशोर
10 सलोनी- मोहित 
11- लक्ष्मी अहेरवार-घरमराज चुनार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×