33वा वार्षिक सवामनी हवनोत्सव पूरी दिव्यता के साथ हुआ संपन्न, मंगल गीतों के साथ हुआ भंडारा

कानपुर। सलेमपुर रूमा स्थित श्री बालाजी सरकार मंदिर में 33वा वार्षिक सवामनी हवनोत्सव पूरी दिव्यता के साथ संपन्न हुआ, प्रातःकाल भजन कीर्तन के साथ विराट यज्ञशाला में विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में सवा मन हवन सामग्री की आहुतियां प्रदान की गईं, दोपहर में छप्पन भोग अर्पित करते हुए मंगल गीतों के साथ विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, सायं काल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया,कार्तिक पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष सम्पन्न किए जाने वाले इस आयोजन का यह 33वा वर्ष था, ब्रह्मलीन पूज्य उमाशंकर जी शर्मा छोटे महाराज जी की प्रेरणा से इस उत्सव का प्रारंभ हुआ, स्मृति शेष श्री संतोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने आयोजन को इस विराट स्तर तक पहुंचाया कि आस पास के क्षेत्रीय नागरिक ही नहीं वरन निकटवर्ती जिलों तक से लोग यहां आयोजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करने को अपना सौभाग्य मानते हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष हरीश मखीजा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता गोल्डी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रहलाद दास गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर , मंत्री अनूप शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अशोक त्रिपाठी, अरविंद मित्तल,गोविंद अग्रवाल, जग महेंद्र अग्रवाल , अरुण अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, हरिकिशन चोखानी, राजकुमार नेवटिया, साजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×