ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत

नवाबगंज टोल टैक्स पर करने के बाद थाना अजगैन के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जो ड्यूटी से काम कर वापस अपने घर जा रहा था उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसी वक्त वहां से गुजर रहे कानपुर जन लोक शक्ति जिला अध्यक्ष विपिन यादव व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित दुबे की नजर पड़ी तो देखा वहां पहले से खड़े लोगों में कुछ लोग फोटो खींच रहे थे। लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा था।
अमित दुबे ने उन्हें समझाया की फोटो, वीडियो शूट करने की जगह लोगों की मदद करने में ज्यादा रुचि रखिए जो एक अच्छे नागरिक होने की पहचान होती है। इसी के साथ जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित दुबे ने पहले 112 नंबर डायल किया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर पुलिस अधीक्षक व एंबुलेंस को सूचित किया तब जाकर एंबुलेंस आई और युवक के शव को एंबुलेंस में रखवाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×