सहकार भारती का उद्देश्य विकसित भारत बनाना है : अरविंद दुबे

कानपुर। सहकारिता सप्ताह के अन्तर्गत कानपुर महानगर कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, गोविंद नगर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे एवं विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजित बैठक में सहकार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार भारती का उद्देश्य विकसित भारत बनाना है, और इसके लिए संगठन को एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सहकार भारती हर कार्य में सहयोग करेगी। विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता के महत्व और सहकार भारती की भूमिका को समझने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है। इस आयोजन से सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में इसके महत्व को समझने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि सहकारिता सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अरविंद दुबे, नीरज त्रिपाठी, दीपेंद्र सिंह सिंगर, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, विवेक द्विवेदी, सुमन गुप्ता, गीता त्रिपाठी, और मीनू चौरसिया, विभाग मीडिया प्रमुख जगनायक प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×