प्लास्टिक मुक्त बनाने को अनोखी शाम का आयोजन

कानपुर। प्लॉगर्स व एनएलके पब्लिक स्कूल ने प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए किया जागरूक।नर्सरी से 5वीं क्लास तक के करीब 500 बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समाज को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अर्थ सेवर प्लास्टिक बैंड के नन्हें मुन्ने बच्चों ने पुरानी बाल्टी की थाप पर आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों का झुंड… गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद सुनों गौर से दुनिया वालों… स्वच्छ भारत का इरादा… शिव तांडव की प्रस्तुतियों के साथ किया।कानपुर प्लॉगर्स की संस्थापिका संजीवनी शर्मा ने बताया कि आज के समय में सिंगल यूज प्लास्टिक आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। हम अपने दिन की शुरूआत प्लास्टिक उत्पादों के साथ करते है। आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि हर मिनट में एक ट्रक प्लास्टिक हमारी नदियों में फेंका जा रहा है। प्लास्टिक इतनी जल्दी नहीं नष्ट होती, वह छोटे-छोटे पार्ट में बंट कर माइक्रो प्लास्टिक का रूप लेकर हमारे शरीर तक में जा रही है, जिससे लोगों कैंसर जैसी बीमारियों हो रही है।
मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी महेंद्र सभरवाल, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ अभिषेक चतुर्वेदी, अनूप कुमार द्विवेदी एडवोकेट, सचिता कूपर, कशिश, यशी दीक्षित, ज्योति पांडेय, मोना सब्बरवाल, नेहा मेहरोत्रा, ज्ञान सिंह, प्रियंका द्विवेदी, रुमा चतुर्वेदी, अर्चना मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×