अजमेर दरगाह महादेव शिव मंदिर है, जैसे किया दावा, विष्णु गुप्ता को जान से मारने के लिए आने लगे फोन

अजमेर दरगाह विवाद मामले में वादी और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ नई दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि मैंने अजमेर दरगाह मामले में केस फाइल किया है. मुझे अभी दो फोन आए हैं और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है. एक कॉल कनाडा से आया है. फोन करने वाले शख्स ने कहा कि अजमेर दरगाह का केस दायर कर बहुत बड़ी गलती की है और अब तेरा सिर काट दिया जाएगा.

विष्णु गुप्ता ने आगे कहा, “मुझे दूसरा फोन देश के अंदर से ही आया है. फोन करने वाले ने इसी तरह की धमकी दी है. मैंने इसकी शिकायत नई दिल्ली के बाराखंबा थाने में दर्ज कराई है. मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, हमें ये लोग डरा नहीं सकते और हम अपना कानूनी हक मांग रहे हैं, इसलिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

मैंने किसी की भावना आहत नहीं की है और न ही ऐसा करना चाहते हैं. हमने तो सिर्फ अपना हक मांगा है, क्योंकि अजमेर दरगाह महादेव शिव का मंदिर है और हम कानूनी लड़ाई से उसको वापस लेंगे. इस मामले में अभी सभी पार्टियों को नोटिस दिया है और जल्द ही इसका सर्वे भी होगा.”

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासी हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को हिंदू पूजा स्थल होने की दलील देते हुए निचली अदालत में याच‍िका द‍िया है. 27 नवंबर को निचली अदालत ने याचिका को मंजूर कर लिया. अदालत ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए 20 दिसंबर 2024 को अगली सुनवाई की तारीख तय की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×