एक्सपो ग्राउंड बृजेंद्र स्वरूप पार्क में वस्त्रोद्योग में कैरियर विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

  • गोष्ठी में कई विद्यालय के छात्र व अध्यापक मौजूद रहे
  • गोष्ठी में हथकरघा से संबंधित तकनीकी कोर्स की जानकारी दी गई
कानपुर। उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो 2024 गांधी बुनकर मेला बृजेंद्र स्वरूप पार्क कानपुर में 25 11 2024 से लगा हुआ है और 8 12.2024 तक लगा रहेगा। एक्सपो मैं खरीदारी दोपहर 12:00 से रात 9:00 तक की जा सकती है। हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन मंत्री राकेश सचान के द्वारा किया गया है। मेले में अलग-अलग प्रदेशों से आए हुए हथकरघा कारीगरों एवं हाथ शिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादन बिक्री हेतु उपलब्ध है। एक्सपो में हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, इटावा, कानपुर, अलीगढ़ एवं वाराणसी जनपद के 80 स्टालों के माध्यम से बिक्री की जा रही है। जिसमें अतिरिक्त हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पाद जैसे चिकनकारी, राजस्थानी जूतियां, टेपेस्टी एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बहुत ही उचित दर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
एक्सपो ग्राउंड में आज वस्त्रोद्योग में कैरियर विषयक पर एक गोष्ठी पर चर्चा का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के उपनिदेशक संजय गुप्ता, उपआयुक्त प्रवर्तन पी.सी. ठाकुर एवं सहायक आयुक्त हथकरघा दीपक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कई विद्यालयों के छात्र व अध्यापक भी उपस्थित रहे। संजय गुप्ता उपनिदेशक बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी द्वारा हथकरघा उद्योग में रोजगार एवं व्यवसाय की अपार संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न प्रतिष्ठित अखिल भारतीय संस्थानों जैसे आई.आई.एच.टी. वाराणसी, आई.आई.सी.टी. भदोही आदि द्वारा चलाए जा रहे हथकरघा से संबंधित तकनीकी कोर्स की जानकारी देते हुए उन संस्थाओं की जानकारी दी गई जिनके द्वारा शत प्रतिशत रोजगार मिलने की संभावना है। गोष्ठी में मौजूद अन्य अधिकारियों द्वारा भी छात्रों को इस क्षेत्र की रोजगार परक क्षमता से अवगत कराया गया।
वहीं उपआयुक्त प्रवर्तन पी.सी. ठाकुर ने नगर वासियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो हैंडलूम मेले में आए और बहुत ही कम दाम में उपलब्ध हथकरघा एवं हैंडीक्राफ्ट्स के उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें। गरीब किंतु आत्मविश्वास से भरे हथकरघा बुनकरों एवं शिल्पियों का मान बढ़ाकर देश के विकास में भागीदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×