कानपुर। सनिंगवा सिथत द मार्शमैलो ट्री एजुकेशन सेंटर में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर क्लास 1 से 7 तक के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक खेल करके दिखाए। इस अवसर पर आर्चरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रिंग रेस, जंपिंग रेस, कैंडी रेस, लेमन रेस, कप रेस, फ्रॉग रेस, स्केटिंग और ताइक्वांडो जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया। अभिभावक और अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल उपासना त्रिवेदी ने कहा कि पढ़ने लिखने के साथ-साथ खेलना कूदना भी जरूरी है। मानसिक एक्सरसाइज के साथ-साथ फिजिकल एक्सरसाइज भी जरूरी है। आए हुए अभिभावक ने स्कूल द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स डे की ख़ूब सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ताकि छात्र छात्राएं हर दिशा में आगे बढ़ सकें।
