पढ़ने लिखने के साथ-साथ खेलना कूदना भी है जरूरी

कानपुर। सनिंगवा सिथत द मार्शमैलो ट्री एजुकेशन सेंटर में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर क्लास 1 से 7 तक के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक खेल करके दिखाए। इस अवसर पर आर्चरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रिंग रेस, जंपिंग रेस, कैंडी रेस, लेमन रेस, कप रेस, फ्रॉग रेस, स्केटिंग और ताइक्वांडो जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया। अभिभावक और अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल उपासना त्रिवेदी ने कहा कि पढ़ने लिखने के साथ-साथ खेलना कूदना भी जरूरी है। मानसिक एक्सरसाइज के साथ-साथ फिजिकल एक्सरसाइज भी जरूरी है। आए हुए अभिभावक ने स्कूल द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स डे की ख़ूब सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ताकि छात्र छात्राएं हर दिशा में आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×