बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन हुए बरामद

कानपुर। ड्रग विभाग की टीम द्वारा मसवानपुर क्षेत्र में कादमगिरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर व ओम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। जिसमें ओम मेडिकल स्टोर में कई कमियां पाए जाने पर मेडिकल संचालक को क्रय विक्रय करने पर रोक लगा दी। 
वहीं कादमगिरी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के निरीक्षण में पाया गया कि मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के चलाया जा रहा है। जिसका संचालन उन्नाव के अर्जुन सिंह व दीपक सिंह द्वारा किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोर में मौके पर 300 बायल 10 ml की मात्रा में Pheniramine Maleate Injection व Syringe एवं 42 लिफाफों में Pheniramine Maleate Injection 10 ml, Syringe 5 ml, 2 Needle और एक संदिग्ध बिना लेवल के पारदर्शी पदार्थ कांच की एम्पुल में मौके पर मौजूद पाया गया। जो कि संभवतः Buperonorphine injection है।
पाए गए दोनों उक्त इंजेक्शन नशे के रूप में दुरुपयोग किए जाते हैं। Phentermine Maleate injection 10 ml वह संदिग्ध पारदर्शी तरल पदार्थ का नमूना जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किया गया है। Rs. 10443.80 हजार की औषधियों को औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 18 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। नशे के इंजेक्शन व संदिग्ध पारदर्शी तरल पदार्थ के अलावा और खाद्य पदार्थ एवं आयुर्वेदिक औषधियां बहुत ही कम मौजूद पाई गई।
जिससे पता चलता है कि उक्त मेडिकल स्टोर से संदिग्ध नशीली औषधियां/नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। जांच एवं नमूने की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान व ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह द्वारा की गई। रेखा सचान ने बताया कि कानपुर जिला अधिकारी को शिकायती पत्र मिला था जिसके अंतर्गत मेडिकल स्टोर में जांच की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×