डीबीएस महाविद्यालय में गीता जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला एवं गीता पाठ का आयोजन

कानपुर। डीबीएस महाविद्यालय में गीता जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मानव श्रृंखला एवं गीता पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने गीता के महात्म्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गीता में कर्मयोग, ज्ञान योग, भक्तियोग का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। आज विश्व के अनेक देशों में गीता पर शोधपीठ एवं अध्ययनशालाएं बनी हैं।
संस्कृत विभाग की प्रभारी प्रो. प्रीति राठौर ने गीता के अनेक श्लोकों का वाचन किया और छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म से विमुख अर्जुन को कर्म में प्रवृत्त होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता के ज्ञान से जीवन-प्रबंधन, समाज प्रबंधन व राज्य प्रबंधन का संदेश मिलता है।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'चंपत राय अपराधी नहीं, उन पर कोई दाग नहीं, बस लापरवाही...', राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान | उत्तर प्रदेश में एक और शहर का बदलेगा नाम, जलालाबाद कहलाएगा परशुराम पुरी; योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला | FIR दर्ज कराने वाले कृष्ण गोपाल बने ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, गोविंद देव बोले-जिसे शक है वो मंदिर आकर चढ़ावा देखें, गोली चलाने वाले पाठ न पढ़ाएं | सिया ने केतन की हत्या की साजिश रचने से पहले क्यों पढ़ा था राजा रघुवंशी का केस? सर्च हिस्ट्री से खुला बड़ा राज
Advertisement ×