मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

कानपुर। एंटी-रोमियो टीम थाना जूही द्वारा डॉ. सोने लाल पटेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मिशन शक्ति के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई 1090, 1076, 112, 101, 108, 1098।
महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण से जुड़े सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। महिला साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाते हुए, डिजिटल सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।
बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर जानकारी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे किसी भी कठिनाई में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×