अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जुड़वाने का करेंगे प्रयास : सुरेंद्र मैथानी

  • विधायक  मैथानी का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति एवं अधिवक्ता एकता संगठन के सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र मैथानी का अंगवस्त्र, पटका और माला पहना कर स्वागत किया।
 
अधिवक्ताओं ने कहा कि आपने हम अधिवक्ताओं की सुरक्षा जीवन रक्षा और  संपत्ति रक्षा तथा अधिवक्ताओं के विरुद्ध लिखी जा रही है फर्जी रिपोर्टों से बचाव हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू किए जाने की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष कानपुर के दर्शनपुरवा में रखी थी। 
उसी का परिणाम है कि हमारे अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के लागू किए जाने पर त्वरित कार्रवाई शुरू हुई और संरक्षण अधिनियम के प्रारूप को राज्य विधि आयोग भेज दिया गया। जिसकी सूचना शासन के न्याय विभाग के विशेष सचिव ने संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन को पत्र भेज कर दी। हमे विश्वास है कि अब शीघ्र हमारा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होगा।
सुरेंद्र मैथानी ने पत्र देखकर कहा कि हमारी सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है, अधिनियम का प्रारूप विधि आयोग पहुंच गया है और जो भी औपचारिकताएं होगी उनको जल्द पूरा करा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू कराने का प्रयास करूंगा। मैथानी ने यह भी बताया कि अधिवक्ताओं की चिकित्सा हेतु अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़े जाने को मैंने विधानसभा में याचिका लगाई थी सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है जिसमे हमारा प्रयास होगा कि अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़ दिया जाए। जिसपर अधिवक्ताओं ने पुनः आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में पंडित रवीन्द्र शर्मा, प्रशांत शुक्ला, अतुल सिंह, आशीष गुप्ता, संजीव कपूर, नीरज निषाद, राकेश सिद्धार्थ, प्रणवीर सिंह, दिगम्बर निषाद, रुखसार अहमद, श्रवण निषाद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×